Wednesday, December 26, 2018

INDIA vs AUSTRALIA Third Test Day-1 LIVE Updates-




भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार डेब्यू किया और 76 रनों की पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली नॉटआउट लौटे हैं।
SCORECARD देखने के लिए यहां क्लिक करें
INDIA vs AUSTRALIA Third Test Day-1 LIVE Updates- 
12:30PM: तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 89 ओवर में दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 68 और विराट कोहली 47 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोनों विकेट पैट कमिंस ने लिए। विराट को 47 रनों पर मिशेल स्टार्क की गेंद पर टिम पेन के हाथों एक जीवनदान भी मिला।
12:03PM: भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं। भारत ने 82.5 ओवर में 200 रन पूरे किए। विराट कोहली 47 और चेतेश्वर पुजारा 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
11:40AM: 78 ओवर में भारत का स्कोर 188/2, चेतेश्वर पुजारा 57 और विराट कोहली 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
11:10AM: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा पचासा। 21वीं टेस्ट फिफ्टी जड़ पुजारा ने भारतीय क्रिकेट टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत ने 71 ओवर में दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। पुजारा 50 और विराट कोहली 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:32AM: 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/2, चेतेश्वर पुजारा 38 और विराट कोहली 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
10:01AM: टी ब्रेक के बाद का खेल शुरू, विराट कोहली आए चेतेश्वर पुजारा का साथ देने। पहली ही गेंद पर लिए दो रन। 55 ओवर में भारत का स्कोर 125/2
09:41AM: भारत को लगा दूसरा झटका, 76 रन बनाकर मयंक अग्रवाल पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर कप्तान टिम पेन को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही टी ब्रेक भी हो गया। भारत ने 54.5 ओवर में दो विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। मयंक ने 161 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से ये पारी खेली।
09:33AM: भारत का स्कोर 53 ओवर में 119/1, मयंक अग्रवाल 72 और चेतेश्वर पुजारा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
08:57AM: भारतीय क्रिकेट टीम के 100 रन पूरे, 44.3 ओवर में एक विकेट पर 100 रन पूरे। चेतेश्वर पुजारा 31 और मयंक अग्रवाल 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
08:20AM: मयंक अग्रवाल ने चौके के साथ पूरा किया पचासा। डेब्यू टेस्ट में जड़ी हाफसेंचुरी। भारत का स्कोर 36 ओवर में 80/1, 95 गेंद पर मयंक ने ठोका पचासा।
08:10AM: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/1, मयंक अग्रवाल 45 और चेतेश्वर पुजारा 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
07:35AM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू। लंच ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल ने लगाया चौका।
06:45AM: पहले दिन का लंच ब्रेक हो चुका है। भारत ने 28 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 34 और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए इकलौता विकेट पैट कमिंस ने लिया। हनुमा विहारी 8 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर एरन फिंच को कैच थमाकर पवेलियन लौटे थे। भारत को पहला झटका 40 रनों पर लगा था। 
06:45AM: भारत ने पहली पारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं।
06:27AM: ऑस्ट्रेलिया को काफी मशक्कत के बाद पहला विकेट मिला है। पैट कमिंस ने एक शॉर्ट बॉल फेंककर हनुमा विहारी को वापस पवेलियन भेजा। उन्होंने मात्र 8 रन बनाए।
05:55AM: पैट कमिंस की एक तेज गेंद हनुमा विहारी के हेलमेट में जा लगी।
05:35AM: टेस्ट में भारत की नई सलामी जोड़ी बिना किसी डर के खेल रही है। दोनों ने बल्लेबाजी के दम पर भारत ने अभी तक बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं।
05:00AM: पहला टेस्ट खेल रहे मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने भारतीय पारी की शुरुआत की है।
04:40AM: इस मैच में भारत अपने नियमित सलामी जोड़ी केएल राहुल और मुरली विजय के बगैर उतरेगा। इस मैच में मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया है। मयंक हनुमा विहारी के साथ भारतीय पारी का आगाज करेंगे।
04:35AM: टीमें इस प्रकार हैः
भारतः मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मार्क्स हैरिस, एरॉन फिंच. उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, टिम पेन, पैटकमिंस, मिचेल स्टार्क, नैथन लायन और जोश हेजलवुड
04:30AM: भारत के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है